अलीगढ़, जनवरी 27 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में घायल बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के कादरी बाग निवासी आकाश कुमार (28) पुत्र जयप्रकाश मजदूरी करता था। दो दिन पहले बाइक से बुलंदशहर गया था। वापस लौटते समय डिबाई के पास पहंुचते ही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया। वहीं,बुलंदशहर के पहासू निवासी उमरवीर सिंह (80) रविवार को घर के बाहर खड़े थे। तभी बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। देर रात इलाज के दौरान उमरवीर ...