मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 14 -- कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में कराया गया है। रविवार को अलग-अलग क्षेत्र में सड़क हादसा हुए, जिसमें पांच लोग घायल हुए। इस्लामाबाद निवासी यामीन रविवार की सुबह अपनी पत्नी रिहाना के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर जाने के लिए निकला। भैसी के समीप सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना नेशनल हाईवे 58 पर हुई, जहां पर दौराला निवासी राजेश उसका भाई विनय और पिता राम सिंह घायल हुए। तीनों लोग कार से हरिद्वार जा रहे थे। रायपुर नंगली के समीप पहुंचे तो अचानक सामने आए जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई, जिसमें डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.