समस्तीपुर, जुलाई 6 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में सात लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में जटमलपुर ढाब गांव के हजरत खातून, राबिया खातून, मोहम्मद चांद, मोहम्मद जफर, मोहम्मद समीद, सिंधिया के विवेक कुमार गिरी एवं ध्रुवगामा गांव के ललन शाह शामिल हैं। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां जख्मी लोगों के प्राथमिक उपचार के बाद ललन शाह की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर करने की बात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मो. हैदर ने बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.