बलिया, जनवरी 29 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग दो जगहों पर बुधवार को हुए सड़क हादसों में करीब 21 श्रद्धालु घायल हो गये। इनमें 17 लोग देवरिया जनपद के रहने वाले हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पतालों पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रुप से घायल लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सोहांव, हिसं के अनुसार एनएच 31 पर नरही थाना क्षेत्र के बिलरिया गांव के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियों से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की टक्कर हो गयी। इस घटना में देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के गौरा निवासी 28 वर्षीय सावित्री पत्नी हरेंद्र, 18 वर्षीय खुशबू पुत्री राम, 40 वर्षीय सुनीता पत्नी ब्रजेश, 45 वर्षीय ब्रजेश पुत्र जोखू, 35 वर्षीय इंदू पत्नी राजेंद्र, 19 वर्षीय रमिता पु...