पीलीभीत, जुलाई 7 -- पूरनपुर। शनिवार की रात अलग-अगल सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। इसमें प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को रेफर किया किया गया है। पूरनपुर देहात क्षेत्र की रहने वाली साइदा खातून आशा कार्यकर्ता है। शनिवार को वह अपना मरीज लेकर महिला अस्पताल गईं थी। किसी काम से जब वह सडक पर आई तो इसी बीच बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गई। उनको बेहोशी की हालात में सीएचसी लाया गया। यहां से मुख्यालय रेफर किया गया। वहीं दूसरी घटना पंकज कालोनी में हुई। यहां पर शिवा मिश्रा बाइक से कहीं जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। रास्ते में कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक गिर गई। इसमें शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से उसे हायर सेंटर भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.