कानपुर, फरवरी 9 -- पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह मार्ग दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को पुखरायां सीएचसी लाये, जहां पर उपचार के बाद महिला सहित दो घायलों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया। अल्लापुर गांव के सुमित सचान की चाची दर्शन देवी रिश्तेदारी में मुंड़ेरा गांव गई थी। जहां से वापस गांव जाने के लिए बिजली घर के निकट पैदल हाई-वे पार करते समय कार की टक्कर से घायल हो गई। घायलावस्था में महिला को सीएचसी लाया गया। वहीं पर अमरौधा के कटरा मोहाल निवासी ललित द्विवेदी पुत्र विमल द्विवेदी स्कूटी में सवार हाई-वे से होकर कानपुर की ओर से अपने गांव जाते समय दलेल नगर मोड़ के निकट अन्ना मवेशी से टकराने पर घायल हो गए। एम्बुलेंस से घायलावस्था में युवक को सीएचसी लाया गया। इसके बाद अहरौली शेख गांव के मजहर खान के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.