अयोध्या, फरवरी 6 -- अयोध्या संवाददाता। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक अधिवक्ता समेत चार लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने के कारण अधिवक्ता कोलखनऊ रेफर किया गया है और उसको अभी होश नहीं आया है। फ़िलहाल स्थिति में सुधार बताया गया है। वहीं महिला समेत अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि नगर कोतवाली के साहबगंज क्षेत्र निवासी अधिवक्ता शिवम शर्मा (45 वर्ष) पुत्र अयोध्या प्रसाद शर्मा गुरुवार की रात शहर से अपनी बाइक से वापस अपने आवास आ रहे थे। उनके भाई राम दर्शन शर्मा का कहना कि वह गंभीर हाल में घायल अवस्था में सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक होटल के सामने सड़क पर पड़े थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी हादसे को बचाने में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात...