मिर्जापुर, मार्च 1 -- राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव निवासी 32 वर्षीय रितेश बाइक से नदिहार बाजार से अपने घर जा रहा था। कोन भरूहवा गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरी घटना में सेमरा बरहों गांव निवासी 38 वर्षीय शिव कुमार बाइक से अपने घर जा रहा था। सेमरा पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। बाइक सवार नहर में गिरने से जख्मी हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...