कन्नौज, अप्रैल 15 -- तिर्वा, संवाददाता। तिर्वा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। पहली घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हरेईपुर गांव में हुई। यहां सड़क हादसे में शिवसिंह पुत्र वीर पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई। यहां लखनऊ के शिवपुरी मीरा जी पाण्डे पत्नी जीके पाण्डे गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां दोनो का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...