औरैया, जनवरी 6 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया। पहली घटना में सराय अमिलिया बरेला निवासी 18 वर्षीय सत्यवीर कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल के सामने सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। परिजन उसे सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में सलैया बखरिया निवासी 24 वर्षीय सरमन कुमार एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...