अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। अलग- अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में घायल बच्ची समेत तीन लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। जिला हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव आसिफपुर निवासी हैदर अली ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। सोमवार को वह बाइक से पत्नी और दो वर्षीय बेटी जोया उर्फ जैनब के साथ ससुराल जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से भिड़त हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल जोया को परिजन मेडिकल कालेज लेकर पहंुचे,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव समस्तीपुर निवासी अबरार खां (50) सोमवार को साइकिल से गांव जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभी...