चित्रकूट, फरवरी 12 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी के धुस मैदान पुरानी बाजार निवासी 25 वर्षीय सलमान अहमद मंगलवार की शाम को कानपुर से ट्रेन के जरिए बांदा पहुंचा था। यहां से वह बाइक से वापस कर्वी आ रहा था। देर रात करीब साढ़े 11 बजे भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित हाईवे में गोंडा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। दूसरा हादसा राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास बीते नौ फरवरी को हुआ। बताते हैं कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर निवासी रामबचन की 54 वर्षीया पत्नी मेडिया अपने बेटे रामदयाल के साथ बाइक से बहन नथिया के लड़के लाला की शादी समारोह में शामिल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.