मिर्जापुर, दिसम्बर 24 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों वाहन के चालक भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना जमालपुर और अहरौरा थाना क्षेत्र में हुई है। जमालपुर संवाद अनुसार चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के नदेसर नियमताबाद निवासी 19 वर्षीय गोलू देर शाम बाइक से अदलहाट के धोबही गांव ससुराल जा रहे थे। रात लगभग नौ बजे जैसे ही जमालपुर के गोविंदपुर गांव के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से गोलू गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायल को जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्...