चक्रधरपुर, जनवरी 7 -- मनोहरपुर,संवाददाता। मनोहरपुर-आनंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना आनंदपुर के झारबेडा के पास हुई। बाइक सवार 25 वर्षीय सिमोन तिर्की को स्कॉर्पियो ने सीधी टक्कर मार दी। उनका एक पैर जख़्मी हो गया। घटना के बाद उसे प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी घटना उंधन के समीप हुई जहां पैदल जा रही रायकेरा निवासी 60 वर्षीय ललिता देवी को बाइक सवार युवक ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी लाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.