मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में डीसीएम चालक समेत आठ लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना चील्ह, विंध्याचल और हलिया थाना क्षेत्र की है। हलिया संवाद अनुसार मध्य प्रदेश के सीधी जिला सिहावल गेरुआ गांव निवासी बोलेरो सवार प्रयागराज किसी काम से गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। चालक बोलेरो लेकर जैसे ही हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर महुगढ़ छतरिहा गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों वाहन सड़क किनारे खांई में चली गई। बोलेरो में सवार मध्य प्रदेश के गेरुआ गांव निवासी 60 वर्षीय रामकरण यादव, 55 वर्षीय हरी लाल यादव, 35 वर्षीय इंद्राज यादव, 32 वर्षीय गणेश यादव, 50 वर्षीय बाबूलाल यादव एक ही परिवार के पां...