मिर्जापुर, नवम्बर 26 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। मृत तीन व्यक्ति शादी समारोह से लौट रहे थे। वहीं, लालगंज में मजदूरों से भरी ऑटो ट्रैक्टर में घुस गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार संवाद अनुसार क्षेत्र के सोनउर गांव निवासी 28 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र शिवदत्त अपने मित्र अदलहाट के परशुरामपुर निवासी 27 वर्षीय अजय पटेल के साथ अदलहाट शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके साथ परशुरामपुर निवासी रमेश पुत्र श्यामदेव और खजुरौल निवासी विक्रांत पुत्र सोहन भी गए थे। दो बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। रात लगभग साढ़े बारह बजे शादी से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही चुनार के सहसपुरा गांव ...