मिर्जापुर, फरवरी 14 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दंपति समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। सोनभद्र जिले के घोरावल निवासी 25 वर्षीय अनिल कुमार अपनी पत्नी 22 वर्षीय किरन को बाइक से लेकर चुनार रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने जा रहे थे। राजगढ़ चुनार मार्ग पर जैसे ही तलरे गांव के पास पहंुचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दंपती गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के तेलियापुर गांव निवासी बाइक सवार 17 वर्षीय करन ...