मिर्जापुर, फरवरी 10 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर रविवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर मंडलीय अस्पताल भेज दिया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव निवासी 45 वर्षीय बाइक सवार सुरेश कनौजिया गांव के पास ही बाइक से गिरकर जख्मी हो गए। दूसरी घटना में सोनभद्र जिले के लिलवाही गांव निवासी 36 वर्षीय गुड्डू तथा 25 वर्षीय राहुल एक ही मोटरसाइकिल से रविवार की रात राजगढ़ बारात में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय सोनबरसा गांव के पास ट्रक के धक्के से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.