चक्रधरपुर, जनवरी 28 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। कराईकेला और चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कुल पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला घटना चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के कुमारलोंग गांव के पास सड़क किनारे पैदल चल रहा 47 वर्षीय लखीन्द्र रुईदास को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया। जिससे लखीन्द्र रुईदास की मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की हैं। जबकि दूसरा घटना रविवार की देर रात्रि करीबन डेढ़ से दो बजे के बीच कराईकेला थाना क्षेत्र के कराईकेला थाना गेट के समीप बाइक और ट्रक की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चारों युवक एक ही केटीएम मोटरसाइकिल में सवार होकर ट्रक के आगे निकलने की होड़ में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार सभी चार युवकों में तीन की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि एक युवक की मौत इलाज के ...