बागपत, फरवरी 11 -- बालैनी। बालैनी-पुरा महादेव मार्ग और टोल प्लाजा के समीप दो अलग-अलग दुर्घटना में दंपत्ति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की रात बालैनी निवासी सचिन बाइक पर सवार होकर पुरा महादेव गया था वापस लौटते समय हरियाखेड़ा गांव के समीप सामने से आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गया। ग्रामीणो ने उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया दूसरी घटना बुधवार की शाम बालैनी टोल प्लाजा के समीप हुई। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के निवासी फखरुदीन अपनी पत्नी फुलमिजरा के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में डौला जा रहा था। जब वह बालैनी टोल प्लाजा के समीप पहुँचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उसको टक्कर मारकर भाग गई। ग्रामीणो ने दोनो घायलों को उपचार के लिये बालैनी के दे...