काशीपुर, नवम्बर 30 -- काशीपुर। चोर अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी कर फरार हो गए। बाइक मालिकों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला अल्ली खां चौराहा निवासी मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद इदरीस ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह अपनी बाइक से बीते 28 नवंबर को बर्फ फैक्ट्री मंझरा स्थित दुल्हन पैलेस में शादी समरोह में गया था तथा उसने बाइक को पैलेस के बाहर खड़ा किया था। जब वह शादी समारोह से वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। उधर, ग्राम रतुपुरा जिला मुरादाबाद निवासी संजीव कुमार पुत्र लाखन सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह बाजपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। बीते 21 नवंबर को उसने रोज की तरह अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। जब वह अस्पताल से वापस घर जाने के लिए बाहर आया तो उसकी बाइक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.