औरंगाबाद, नवम्बर 22 -- दाउदनगर में बाइक चोरी की तीन घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना प्रखंड कृषि कार्यालय के पास घटी, जहां शहर के वार्ड संख्या 12 कसेरा टोली निवासी अमन कुमार की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई। अमन कुमार ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि वे आवश्यक कार्य से कृषि कार्यालय पहुँचे थे और बाहर आने पर बाइक गायब मिली। भखरुआं-पटना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास घटी। पसवां निवासी अभिनंदन कुमार ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि पेट्रोल पंप के पास बाइक लगाकर वे एलआईसी कार्यालय गए थे। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। तीसरी घटना यादव नगर कॉलोनी की है, जहां सोनू कुमार ने अपनी बाइक दरवाजे पर खड़ी की थी। कुछ देर बाद बाहर निकलने पर बाइक चोरी हो चुकी थी। तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...