फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद, संवाददाता। वाहन चोरों ने अलग-अलग जगह से चार बाइक चोरी कर ली । पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बल्लभगढ़ के पंजाबी वाडा मोहल्ला निवासी सचिन का कहना है कि 11 दिसंबर को वह अपनी बाइक से पंजाबी धर्मशाला किसी कार्यक्रम में गया था। उसने अपनी बाइक को धर्मशाला के बाहर खड़ा कर दिया था । जब वह वापस आया तो उसकी बाइक उसे मौके पर नहीं मिली। इसी प्रकार विष्णु कॉलोनी निवासी सौरभ ने बताया कि वह 13 दिसंबर को अपनी बाइक से नबलू कॉलोनी गया था। जहां से उसकी बाइक को किसी ने चोरी कर लिया। इसी प्रकार संगम विहार नई दिल्ली निवासी सुबोध कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक से 13 दिसंबर को सेक्टर 37 अशोका एनक्लेव पार्ट 2 में किसी काम से आया था। उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। जहां से चोर चुरा कर ले गए। उसन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.