पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची संबधित थानों की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाए। दोनों हादसों में युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पहला हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदोई मार्ग पर बुधवार शाम हुआ। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बस्थना निवासी 35 वर्षी गोकरन दास पुत्र होरीलाल गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से दहगला गांव जा रहे थे। इसी दौरान चंदोई मार्ग पर अचानक उनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में गोकरन दास गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसको जिला अस्पताल भिजवाया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विवाहित था और उसका एक 12 वर्षीय पुत्र है। दूसरा हादसा थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.