मिर्जापुर, मार्च 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता। होली पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटना में दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। चेतगंज संवाद अनुसार चील्ह थाना क्षेत्र के विष्णु पट्टी गांव में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष चंदन पुत्र सन्तोष व दूसरे पक्ष से अजय पुत्र गुड्डू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में उपचार कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्रधान के पति समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव में हुई। होली के दिन कुछ लोग नशे में धुत होकर एक पक्ष के दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। मना करने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से जिते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.