गुड़गांव, जनवरी 31 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। पालम विहार इलाके में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर एक 23 वर्षीय मेडिकल इंटर्न और एक 25 वर्षीय युवती के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों ही मामलों में वजह सामने नहीं आ पाई है। पहली दुखद घटना पालम विहार स्थित एक पीजी में सामने आई। मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले 23 वर्षीय अनुभव निजी अस्पताल में अपनी मेडिकल इंटर्नशिप पूरी कर रहे थे। शुक्रवार रात जब उनके रूममेट कमरे पर पहुंचे तो अनुभव का शव फंदे से लटका मिला। अनुभव के साथियों और परिजनों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह ऐसा कदम उठा सकता है। पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद न...