कन्नौज, जनवरी 31 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनका इलाज चल रहा है। रतापुर्वा गांव निवासी पंकज 32 वर्षीय पुत्र रामविलास ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी घटना में तिर्वा तहसील कालोनी निवासी आध्या कटियार 14 वर्षीय पुत्री अमित कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी, तो उसकी मां ने एम्बुलेंस की मदद से उसको मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...