हापुड़, फरवरी 11 -- धौलाना। थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले जुआरियों को दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सात जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29 सौ रुपये और 104 ताश के पत्ते बरामद करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ईदगाह रोड और तहसील रोड पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने दो टीमें बनाई और पकड़ने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस टीम वहां पर पहुंची तो भागने लगे। पुलिस ने घेरा बंदी करके उनको पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी कस्बा निवासी सलाउद्दीन, राहुल, इरफान, पवन, विपिन, अमित और फिरोज है। क्षेत्र में लगातार अभियान जारी रहेगा। किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.