बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- राजगीर व नालंदा थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं राजगीर, निज संवाददाता। जिले के अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी। घटनाएं राजगीर व नालंदा थाना क्षेत्रों में हुई। राजगीर थाना क्षेत्र के कृपा बिगहा गांव में बुधवार की दोपहर नदी में डूबने से सात साल के बच्चे की मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक अशोक चौधरी का पुत्र पियूष कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह बुनबुनिया नदी के किनारे शौच के लिए गया। उसी दौरान नदी में डूब गया। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। दूसरी घटना नालंदा थाना क्षेत्र के पथला टिल्हा गांव में हुई। आहर में डूबने से 31 वर्षीय कृष्णा बिंद की जान चली गयी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.