मैनपुरी, अगस्त 9 -- मैनपुरी। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग घायल हो गए। घिरोर से मैनपुरी जा रहा टेम्पो दन्नाहार क्षेत्र में पलट गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए। वहीं भोगांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं मैनपुरी देवी रोड पर बाइक फिसलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को घिरोर से सवारियां लेकर टेम्पो मैनपुरी जा रहा था। दन्नाहार थाना क्षेत्र में ग्राम जरामई के निकट टेम्पो पलट गया। जिसमें रुचि पत्नी अनिल, गौरव पुत्र अनिल निवासी गुलाबपुर थाना घिरोर सहित सात लोग घायल हो गए। मैनपुरी देवीरोड पर बाइक फिसलने से राघव दुबे घायल हो गए। वहीं भोगांव क्षेत्र में बस स्टैंड के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रा...