शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक हादसा तिलहर क्षेत्र में हुआ, जहां पंप से ड्यूटी कर घर लौट रहे पंप ऑपरेटर को हाईवे पर पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। वहीं पुवायां क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तिलहर क्षेत्र के फील नगर गांव निवासी 26 वर्षीय विशेष कुमार पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह हाईवे पर धनेला गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशेष गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.