नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नजफगढ़ और दिल्ली कैंट इलाके में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मामलों में वाहन चालक वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालकों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पहली घटना 5 फरवरी की है। नजफगढ़ के नंगली मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-2 के सामने दिल्ली नगर निगम के एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक मिली, जबकि ट्रक चालक फरार था। जांच में पता चला कि घायल 24 वर्षीय मोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित नजफगढ़ के इंदिरा पार्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.