शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- तिलहर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल उन्हें रेफर कर दिया। शेरपुर गांव के नीरज कुमार गुरुवार की सुबह अपने गांव वापस बाइक से जा रहे थे। गांव से पहले मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से नीरज घायल हो गए। उधर बीसलपुर के नगला गांव निवासी विकास कुमार बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे तभी हाईवे पर अज्ञात जीप की टक्कर से वह घायल हो गए। उनके भाई राजकुमार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं राजनपुर गांव के जितिन कुमार गुरुवार की दोपहर बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक ई रिक्शा से टकरा गई और वह घायल हो गए। कोतवाल जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.