हाथरस, फरवरी 7 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र में गुरुवार रात को सादाबाद-जलेसर रोड पर गांव पिहुरा के निकट दो टैंकरों की आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक टैंकर चालक की मौत हो गई। मृतक चालक एटा जनपद का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अन्य अलग अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। गुरुवार देर रात को सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव पिहुरा के निकट दो टैंकर आपस में टकरा गए, जिसमें एक टैंकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक चालक शिनाख्त इतेन्द्र पुत्र राजाराम निवासी गांव पलरा,थाना बागबाला जनपद एटा के रूप में हुई। इतेंद्र कुमार दूध से भरा टैंकर लेकर जलेसर से सादाबाद की ओर आ रहे थे। तभी सामने से...