मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में जख्मी दो युवकों की एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गया। दोनों के परिजनों का बयान दर्ज कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कुढ़नी थाने के करमा डीह गांव के 37 वर्षीय राज कुमार दास विगत आठ दिसंबर को गांव में ही सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजनों ने मेडिकल पुलिस को बताया कि जख्मी राज को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से मंगलवार को मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं, सीतामढ़ी जिले के बथनाहा तजना के सोनबरसा गांव के 20 वर्षीय बंटी कुमार भी बीते दिनों गांव में सड़क हादसे में घायल हो गया था। मेडिकल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...