कटिहार, फरवरी 2 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवर को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच महिला सहित आठ लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर मनिहारी में गंगा स्नान करने के बाद लौट रहे एक ऑटो मनिहारी में पलट गई। इससे ऑटो में सवार पांच महिला जख्मी हो गई। जिसमें दो महिला के हाथ व कमर की हड्डी टूट गई है। जिसका एक्स-रे किए जाने के बाद रेफर कर दिया गया है। मालूम हो कि मनिहारी से गंगा स्नान के बाद मनिहारी और नारायणपुर के बीच ऑटो पलट गई। इससे ऑटो में सवार अर्चना जायसवाल, शारदा देवी, संजू देवी, लक्ष्मी कुमारी, सो...