अलीगढ़, नवम्बर 17 -- अलीगढ़। बुलंदशहर व संभल जिले में हुए अलग-अलग हादसों में घायल दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर हिम्मतपुर निवासी राम प्रसाद (35) एक सप्ताह पहले अपने छोटे भाई रामपाल के साथ बुलंदशहर जिले में एक रिश्तेदारी में समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से बाइक से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राम प्रसाद को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां शनिवार देर शाम उनकी मौत हो गई। उधर, संभल जिले के बबराला निवासी राम किशोर कुछ दिन पहले बबराला क्षेत्र में ही सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जेएन मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था, जहां शनिवार रात को उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.