रामपुर, जनवरी 10 -- शुक्रवार रात करीब आठ बजे अजीमनगर थाना क्षेत्र के ढक्का गांव निवासी मुनाजिर अपनी कार से घर लौट रहा था। खौद थूनापुर मार्ग पर किशनपुर पनचक्की के बाग के पास पहुंचते ही उसकी कार सामने की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गयी। हादसे में कार चालक मुनाजिर गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी ही देर बाद उसी स्थान पर रोड किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक सवार बगरव्वा गांव निवासी फैजान घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.