लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक की हालत गंभीर है। बगड़ू थाना क्षेत्र निवासी बुधराम गोप के 24 वर्षीय पुत्र रोहन गोप और 21 वर्षीय ऋषभ राज लकड़ा पेशरार बाजार से बाइक पर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में बाइक की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई। रोहन गोप की मौके पर मौत हो गई है। जबकि ऋषभ राज लकड़ा गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली के समीप हुई। जहां स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शनिवार दोपहर पतराटोली निवासी स्वर्गीय राजकुमार उरांव का 20 वर्षीय पुत्र विकास उरांव चाय पीने निकला था। इसी क्रम में उसके स्कूटी की टक्कर ऑटो से हो गई। जिससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.