अयोध्या, दिसम्बर 12 -- अयोध्या,संवाददाता। इनायतनगर थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार में अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर शुक्रवार दिन में करीब तीन बजे रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रेलर से एक कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में सीओ चकबंदी मिल्कीपुर के पेशकार 35 वर्षीय अभिनव सिंह एवं कार चालक दुर्गेश एयरबैग खुलने के कारण बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर 360 डिग्री घूमकर किनारे जा पहुंची। कार में लगे एयरबैग तुरंत खुल गए,जिससे कार सवार को कोई गंभीर चोटें नहीं आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया और पूरा डीजल सड़क पर फैल गया,जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही इनायतनगर थाना प्र...