सिमडेगा, फरवरी 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अलग अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना केरसई थाना क्षेत्र के वनदुर्गा रोड में घटी। बताया गया कि केशलपुर निवासी मिलेक्शन केरकेट्टा अपने रिश्तेदार के घर केरसई गया था। वहां से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वनदुर्गा के पास वह असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा रोड में घटी। बताया गया कि पालकोट सनईडीह निवासी रजत सोरेंग किसी काम से फ़ारसाबेड़ा आया था। बाइक से घर लौटने के दौरान तामड़ा रोड में जनता उवि के पास इनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना कुरडेग थाना क्षेत्र के खरवाटोली के नजदीक सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान गंद...