गढ़वा, अप्रैल 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा जिले में मंगलवार को अलग-अलग सड़क हादसों में 14 लोग घायल हो गए। पहली घटना गढ़वा-चिनिया मुख्य मार्ग स्थित कल्याणपुर गांव के पास टेंपो पलटने से उसपर सवार 9 लोग घायल हो गए। घायलों में रंका थानांतर्गत चुतरु गांव निवासी 32 वर्षीय इसरार अहमद, 60 वर्षीय शिवपूजन यादव, 35 वर्षीय मंगरू कोरवा, 60 वर्षीय शिवकुमार यादव, 65 वर्षीय रोहन भुइयां, 55 वर्षीय सुखाड़ी भुइयां, 60 वर्षीय ठाकुर दयाल यादव सहित दो अन्य लोग शामिल हैं। सभी को पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि सभी टेंपो पर सवार होकर किसी केस में बेल कराने कचहरी आए थे। बेल कराकर वापस घर जाने के दौरान कल्याणपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर ने टेंपो में धक्का मार दिया। उससे टेम्पो पलट लगई। इधर गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.