देवघर, जुलाई 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। घटना जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी के पास एक व्यक्ति बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल की पहचान अनिल मुर्मू के रूप में हुई है, जो गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सिद्धुआ सिंघा गांव का रहने वाला है। बताया गया कि अनिल अपने ससुराल जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के घटियाणी गांव जा रहा था। इसी दौरान पुनासी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के सतलेटवा गांव के पास एक बुजुर्ग महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.