देवघर, दिसम्बर 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात वाहनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिंडोला वरन गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, देहरू यादव सड़क किनारे चल रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि देहरू यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना सारवां थाना के समीप की है, जहां चिंता देवी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि वे सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार...