मऊ, दिसम्बर 9 -- मुहम्मदाबाद गोहना। शासन के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा तीन महीने तक बिजली बिल राहत योजना के क्रम में मंगलवार को नौवे दिन ब्लॉक के पांच स्थानों पर विशेष शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया। खैराबाद, वलीदपुर, करहा एवं मुहम्मदाबाद गोहाना में शिविर लगाकर 98 विद्युत उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया। इन सभी स्थानों से मिलकर 6 लाख 80 हजार रूपए राजस्व की प्राप्ति हुई। इस अवसर पर एसडीओ विद्युत कृष्ण यादव, जूनियर इंजीनियर रमाकांत यादव, अरविंद कुशवाहा, छोटेलाल, रामविलास पासवान, सत्येंद्र कुमार आदि कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...