पूर्णिया, जनवरी 6 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के में दो अलग-अलग स्थानों से शराब के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि डेंगराह ओपी क्षेत्र के चोचा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को 7 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति कमल कुमार बोसक बोस थानाक्षेत्र के श्रीपुर मल्लटोली पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी स्व. मानिक चंद्र बोसाक का पुत्र है। दूसरी और बायसी पूर्व चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही दो बाइक सवार बाइक घुमाकर भागने के फिराक में था लेकिन मौजूद पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। दोनों बाइक की जांच मे बैग से विदेशी शराब बरामद हुई। दोनों बाइक से गिरफ्तार राजा कुमार पिता शंकर दास निवासी कन्हरिया एवं कन्हैया कुमार निवासी बुआरी...