बाराबंकी, अगस्त 9 -- टिकैतनगर। थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में एक युवती व युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। इस घटनाओं से मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। ग्राम सिकरोहरा निवासी अरविंद पुत्र रामनेवल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार सुबह उनके कमरे में छत के हुक से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। सुबह सो कर जागे परिजनों ने जब कमरा न खुलने पर खिड़की से देखा तो अंदर अरविंद का शव फंदे से लटका है। यह देख कर घर में चीख पुकार मच गई। दूसरी घटना थाना टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम ख़मोली की है। जहां रहने वाली सलोनी पुत्री जवाहर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन फानन घटना की जानकारी प...