देवघर, दिसम्बर 29 -- साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार को अलग-अलग दो व्यक्तियों ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में शिकायत की। दोनों मामलों में कुल 16,300 रुपये की ठगी होने की बात सामने आई है। पहला मामला नगर थाना क्षेत्र के पुरंदाहा निवासी गौतम कुमार ने बताया कि शनिवार की रात अचानक उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 10,300 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज आया। मैसेज मिलते ही वे हैरान रह गए और तुरंत एटीएम जाकर खाते का विवरण निकाला। जांच करने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते से अवैध तरीके से राशि निकाली गई है। इसके बाद गौतम कुमार ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उनके खाते से पैसे ट्रांसफर करने की बात से इनकार किया। जब किसी तरह की जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने खुद क...