काशीपुर, फरवरी 5 -- जसपुर। अलग-अलग मामलों में युवती ने जहर खाकर जान दे दी। जबकि फैक्ट्री में काम करते समय एक श्रमिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक ठाकुरद्वारा के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती ने घरेलू कलह के चलते घर में रखा सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं, गुरुवार को ग्राम राजपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले 45 वर्षीय मुनीष चौहान पुत्र महावीर सिंह को काम करते समय हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। श्रमिक का एहतियात के तौर पर पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...