पूर्णिया, दिसम्बर 18 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल आठ वारंटी को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में परोरा पंचायत के परोरा गांव निवासी मोहन ऋषि का पुत्र गनोरी ऋषि शामिल है। वहीं काझा पंचायत के काझा धुनिया टोला निवासी नासिर नद्दाफ के पुत्र मुनचुन नद्दाफ, खेतहर नद्दाफ के पुत्र ऐनुल नद्दाफ, नासिर नद्दाफ के पुत्र आजम नद्दाफ, सगीर नद्दाफ के पुत्र अजीज नद्दाफ, मोफिल नद्दाफ के पुत्र इसराइल नद्दाफ तथा सगीर नद्दाफ के पुत्र डोमन नद्दाफ को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.